Nobel Prizes in Literature for 2018 and 2019: ओल्गा टोकार्कज़ुक को 2018 का और पीटर हैंडके को मिला 2019 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Prizes in Literature for 2018 and 2019: ओल्गा टोकार्कज़ुक को 2018 का और पीटर हैंडके को मिला 2019 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2019: वर्ष 2018 के लिए पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक (Olga Tokarczuk) को साहित्य के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) से सम्मानित किया गया है। वहीं वर्ष 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके (Peter Handke) को दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल यौन उत्पीड़न की घटना के बाद साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष एकेडमी ने किसी भी विवाद से बचने के लिए बहुत सतर्कता से विजेताओं के नाम को चुना है।



सबसे पहले घोषित हुआ चिकित्सा का नोबेल

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। 8 को भौतिकी और 9 को रसायन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। वहीं आज 10 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ। कल 11 को शांति के नोबल पुरस्कार का ऐलान किया जाएगा। सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम का एलान किया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।


Nobel Prize 2019: जॉन गुडेनफ, स्टेनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2019: जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2019: दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश वैज्ञानिक को मिला 2019 के चिकित्सा का नोबेल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)