Nokha Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: नोखा में जेडीयू के नागेंद्र से आगे निकली आरजेडी प्रत्याशी अनिता देवी

  • Follow Newsd Hindi On  
Masaurhi Vidhan Sabha Seat result and history

Nokha Vidhan Sabha Seat: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में अक्सर नोखा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक शामिल होते रहे हैं । एक वक़्त था जब इस जगह को बिहार में सबसे अधिक राइस मिल होने का गौरव प्राप्त था। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण धीरे-धीरे नोखा के 70 फीसदी से अधिक राइस मिल बंद हो चुके है।

नोखा सीट का इतिहास

नोखा विधानसभा सीट पर 1951 में पहला चुनाव हुआ था, तब कांग्रेस के रघुनाथ प्रसाद साह यहां से पहले विधायक बने थे। नोखा विधानसभा सीट पर 1967 तक लगातार कांग्रेस ने राज किया। हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में सियासी समीकरण पूरी तरह बदलता रहा। बीजेपी नेता रामेश्वर प्रसाद ने नोखा विधानसभा क्षेत्र का लगातार 4 बार प्रतिनिधित्व किया है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

नोखा सीट पर यादव, कोइरी, राजपूत, ब्राह्मण, मुस्लिम और पासवान मतदाता खास भूमिका में हैं।

कुल वोटरः 2.88 लाख

पुरुष वोटरः 1.49 लाख (52.03%)


महिला वोटरः 1.37 लाख (47.62%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 12 (0.004%)

नोखा विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में इस सीट पर अनीता देवी ने आरजेडी-जेडीयू गठबंधन की तरफ से जब बीजेपी के रामेश्वर चौरसिया को 22998 मतों से मात दी थी। हालांकि, बाद में आरजेडी-जेडीयू गठबंधन टूट गया। अनीता देवी के ससुर जंगी चौधरी और पति आनंद मोहन सिंह भी 1995 में विधायक चुने गए थे। दोनों को लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला था।

Nokha Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – नागेंद्र चंद्रवंशी

राजद – अनिता देवी

लोजपा – कृष्ण कबीर

रालोसपा – अखिलेश्वर प्रसाद सिंह

Nokha Vidhan Sabha winner : नोखा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Anita Devi RJD 72780 Rameshwar Prasad BJP 49782
2010 Rameshwar Prasad BJP 39020 Kanti Singh RJD 27297
2005-10-01 Rameshwar Prasad BJP 45653 Anand Mohan Singh RJD 34264
2005-02-01 Rameshwar Prasad BJP 36183 Ramji Choudhary RJD 29248
2000 Rameshwar Prasad BJP 43959 Anand Mohan Singh RJD 30665
1995 Anand Mohan Singh JD 37602 Gopal Narayan Singh BJP 16521
1990 Jangi Singh Chaudhari JD 33039 Gopal Narain Singh BJP 24987
1985 Sumitra Devi INC 28730 Chaudhary Jangi Singh LKD 28308
1980 Jangi Singh Choudhary JNP(SC) 38709 Jagdish Ojha INC(I) 14907
1977 Gopal Narain Singh JNP 15917 Jagi Choudhary IND 13853
1972 Jagdish Ojha NCO 29801 Guthi Singh INC 27943
1969 Jagdish Ojha JAP 15311 Guthli Singh INC 14941
1967 G. Singh INC 22035 J. Ojha IND 15892
1962 Guthuli Singh INC 17986 Awadh Nath Prasad SWA 7060
1957 Jagdish Prasad INC 13508 Jadubans Singh PSP 8543
1951 Raghunath Prasad Sah INC 10952 Ram Lal Singh Verma IND 8026

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)