हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक और साहित्यकार खगेंद्र ठाकुर का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक और साहित्यकार खगेंद्र ठाकुर का निधन

हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक खगेंद्र ठाकुर का आज पटना में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे 83 वर्षीय खगेंद्र ठाकुर ने पटना एम्स में आखिरी सांस ली।

9 सितंबर, 1937 को गोड्डा (तब के बिहार) में जन्मे खगेंद्र ठाकुर को हिंदी साहित्य के बड़े आलोचकों में गिना जाता था। इनके पिता का नाम शिवशंकर ठाकुर और माता का नाम अकोला देची था। खगेंद्र ठाकुर शुरुआत से ही वामपंथी धारा की राजनीति से जुड़े रहे। 1973 से 1994 तक बिहार प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के महासचिव रहे। 1994 से 1999 तक प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेवारी में रहे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)