NTA Exams 2019-2020: जारी हुआ UGC NET/JEE Main/NEET/GMAT/CPAT सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल

  • Follow Newsd Hindi On  
NTA Exams 2019-2020: जारी हुआ UGC NET/JEE Main/NEET/GMAT/CPAT सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल

NTA 2019-2020 Exam Date: नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 2019-2020 के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल आज जारी कर दिया है। इसमें सीमैट, जीपैट, UGC NET, JEE Main, NEET सहित अन्य परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

UGC-National Eligibility Test(UGC-NET)- December 2019

UGC-NET दिसंबर 2019 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक किया जाएगा। वहीं परीक्षा का आयोजन 2 से 6 दिसंबर 2019 तक किया जाएगा। रिजल्ट 31 दिसंबर 2019 को जारी किया जाएगा।

UGC-National Eligibility Test(UGC-NET)- June 2020

UGC-NET जून 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 16 मार्च, 2020 से 16 अप्रील, 2020 तक किया जाएगा। वहीं परीक्षा का आयोजन 15 से 20 जून, 2020 तक किया जाएगा। रिजल्ट 5 जुलाई 2020 को जारी किया जाएगा।


Joint Entrance Examination(Main) January-2020

जेईई मेन जनवरी 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 30 सितंबर 2019 तक चलेंगे। ऐडमिट कार्ड 6 दिसंबर 2019 और परीक्षा का आयोजन 6 से 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट 31 जनवरी 2020 को जारी कर दिया जाएगा।

JEE(Main) April 2020

जेईई मेन अप्रैल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 फरवरी से 7 मार्च 2020 तक चलेगी। वहीं ऐडमिट कार्ड 16 मार्च 2020 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 3 से 9 अप्रैल 2020 तक होगा और रिजल्ट 30 अप्रैल 2020 को जारी कर दिया जाएगा।


NEET (UG) -2020

NEET (UG) 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 31 दिसंबर 2019 तक उपलब्ध रहेगा। वहीं ऐडमिट कार्ड 27 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा 3 मई को होगी और रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया जाएगा।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)