न्यायमूर्ति पी.सी. घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त

  • Follow Newsd Hindi On  
न्यायमूर्ति पी.सी. घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त

नई दिल्ली | सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यामूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त कर दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) घोष लोकपाल का नेतृत्व करेंगे, जिसके अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति दिलीप बी. भोसले, प्रदीप कुमार मोहंती, अभिलाषा कुमारी और अजय कुमार त्रिपाठी होंगे।


इसके अतिरिक्त इसमें दिनेश कुमार जैन, अर्चना शर्मा रामसुंदरम, महेंदर सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम गैर न्यायिक सदस्य होंगे।

बयान के अनुसार, यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी।


जस्टिस पी.सी.घोष होंगे भारत के पहले लोकपाल, जानें इनके बारे में


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)