न्यूजीलैंड में ब्रिटिश यात्री का हत्यारोपी अदालत में पेश

  • Follow Newsd Hindi On  

ऑकलैंड, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड में एक ब्रिटिश यात्री की हत्या के आरोप में एक शख्स को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। ग्रेस मिलाने ऑकलैंड में एक दिसंबर को लापता हो गईं थीं। पुलिस को रविवार को शहर के बाहरी इलाके से एक शव बरामद हुआ था।

अदालत में पेश हुए दस्तावेजों के अनुसार, शख्स मध्य ऑकलैंड के क्वीन स्ट्रीट के सिटीलाइफ होटल में रह रहा था जहां मिलाने को आखिरी बार देखा गया था।


दस्तावेज में यह भी कहा गया कि पुलिस का मानना है कि यूनिवर्सिटी ऑफ लिंकन की स्नातक की हत्या एक से दो दिसंबर के बीच हुई है।

मिलाने अकेली ही दो सप्ताहों के लिए न्यूजीलैंड आईं थीं। उनकी यह यात्रा दक्षिण अमेरिका से छह सप्ताहों की यात्रा का एक हिस्सा थी।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा, होटल की फॉरेंसिक जांच और एक वाहन की बरामदगी के बाद शनिवार को घोषणा की गई कि मिलाने अब जीवित नहीं हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)