लोकसभा की सीटों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देगा बीजद- CM नवीन पटनायक

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने कहा- लोकसभा की सीटों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देगा बीजद

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को एक चुनावी रैली में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की महिला प्रत्याशियों के लिए लोकसभा चुनाव की सीटों में 33 फीसद आरक्षण की घोषणा की। ओडिशा के CM और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा है मैं केंद्रपाड़ा में आकर खुश हूं। यहां मैंने आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।

आम चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिला कार्ड खेलते हुए विरोधी दलों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। केंद्रपाड़ा जिला में रविवार को आयोजित मिशन शक्ति सम्मेलन में भाग लेते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने कहा है कि बीजू जनता दल ओडिशा में महिला प्रत्याशियों के लिए लोकसभा चुनाव की सीटों में 33 फीसद आरक्षण देगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ओडिशा पूरे देश को रास्ता दिखाने का काम कर रहा है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय दल जो कहते हैं, उन्हें उसका पालन करना चाहिए। केंद्रपाड़ा की धरती बीजू बाबू की धरती है। महिला सशक्तिकरण पर बीजू बाबू ने सदैव फोकस रखा था।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के ओडिशा दौरे के एक दिन बाद ही कांग्रेस को सूबे में एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वाल शनिवार को बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गई। भुवनेश्वर स्थित नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में आयोजित समारोह में सुनीता ने बीजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल हुए झारसुगुड़ा के पूर्व विधायक नवकिशोर दास भी उपस्थित थे।


राहुल ने ओडिशा में बेरोजगारी को लेकर मोदी, पटनायक पर साधा निशाना


बीजद महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी : नवीन पटनायक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)