ओडिशा: अंगुल जिले में गांधी की मूर्ति को किया खंडित, लगाया लाल रंग

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा: अंगुल जिले में गांधी की मूर्ति को किया खंडित, लगाया लाल रंग

अभी 2 अक्टूबर को पूरे देश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर याद किया। वहीं आज ओडिशा में असमाजिक तत्वों ने गाधी की मूर्ति खंडित कर लाल रंग से पोत दिया।

रविवार की रात को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा ओडिशा के अंगुल जिले के तालचर इलाके में कथित तौर पर खंडित हो गई है।


खबरों के मुताबिक, मंडपाल अस्पताल के परिसर में स्थित गांधी की प्रतिमा पर लाल रंग का निशान लगाया गया था। एक स्थानीय युवा संघ ने इस संबंध में पुलिस  में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं ओडिशा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)