ओडिशा : लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा : लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पांच लोकसभा तथा 22 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी लोकसभा क्षेत्र से लड़ाने का फैसला कर वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार पांडा को कालाहांडी से, सुरेश पुजारी को बरगढ़ से, नीतेश गंगा देव को संबलपुर से तथा जयराम पंगी को कोरापुट संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।


पार्टी द्वारा 22 विधानसभा सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग के बेटे शिशिर गमांग को गुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले, पार्टी ने 10 लोकसभा और 99 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे।

ओडिशा में लोकसभा की 21 तथा विधानसभा की 147 सीटें हैं।


राज्य में चार चरणों में एक साथ शुरू होने जा रहे आम चुनाव और विधानसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)