ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी बीजद में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी बीजद में शामिल

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंदा बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल शनिवार को यहां बीजद में शामिल हो गईं।

सुंदरगढ़ जिले की कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता बिस्वाल पार्टी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में यहां नवीन निवास में बीजद में शामिल हुईं।


पटनायक ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि उनके सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है।

सुनीता बिस्वाल ने कहा, “मैं नवीन पटनायक से प्रेरित होकर बीजद में शामिल हुई हूं। मैं पार्टी अध्यक्ष के फैसले का पालन करूंगी।”


हेमनंदा बिस्वाल खुद भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह वर्तमान में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति की अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)