ओडिशा में 9 और अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया गया

  • Follow Newsd Hindi On  

भुवनेश्वर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप में नौ और अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के लिए सात अधिकारियों को रिटायर किया गया है, शेष दो को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में अक्षमता के लिए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


अधिकारी खानों, वन, स्वास्थ्य और श्रम विभागों से हैं।

खदान विभाग के दो अधिकारियों, एक वन अधिकारी और एक सहायक इंजीनियर को शुक्रवार को समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई, कुछ दिन पहले पांच अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी।

नौ अधिकारियों के साथ, राज्य सरकार ने अबतक 113 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप में कार्रवाई की है।


–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)