5वीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने नवीन पटनायक की कैबिनेट में किसे मिली जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा : नवीन पटनायक ने 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, देखें मंत्रियों की सूची

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनावों के साथ ओडिशा में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्णायक बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित होने के बाद बीजद (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक (Naveen Patanaik) ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यहां ईडको एक्जीबिशन ग्राउंड में हजारों लोगों और गणमान्य नागरिकों के बीच राज्यपाल गणेशीलाल ने पटनायक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 72 वर्षीय पटनायक ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नेताओं में से एक बन गए हैं।

पिछले दो दशकों में पहली बार पटनाटक ने शपथ ग्रहण समारोह खुले आसमान के नीचे कराया। कार्यक्रम में उद्योग, कला, संस्कृति, शिक्षा और सिविल सोसाइटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कुछ प्रमुख गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


देखें ओडिशा के नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों और नौ राज्य मंत्रियों समेत कुल 20 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रानेंद्र प्रताप सवाईं, बीकराम केशरी अरुख, प्रफुल्ल कुमार मलिक, निरंजन पुजारी, पद्मनाभ बेहेरा, प्रताप जेना, अरुण कुमार साहू, सुदम मरांडी, सुशांत सिंह, नब किशोर दास और तुकुनी साहू कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

ओडिशा : नवीन पटनायक ने 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, देखें मंत्रियों की सूची

वहीं, अशोक चंद्र पंडा, समीर रंजन दास, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्या शंकर मिश्रा, प्रेमानंद नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियां, तुशारकांतिबेहेरा और जगन्नाथ सराका राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।


ओडिशा : नवीन पटनायक ने 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, देखें मंत्रियों की सूची

पटनायक की बड़ी बहन और प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता और भाई प्रेम नायक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 112 सीटें जीतने वाली बीजद राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

(इनपुट: आईएएनएस)

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)