दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: ओखला विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Okhla Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: ओखला विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Okhla Assembly seat

Okhla Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ओखला विधानसभा सीट ( Okhla Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के अमानतुल्लाह खान ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ब्रह्म सिंह को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में ओखला सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर से मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने भी ब्रह्म सिंह पर ही भरोसा जताया है। जबकि कांग्रेस ने परवेज हाशमी पर दांव आजमाया है।


ओखला विधानसभा सीट (Okhla Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का ओखला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Okhla seat) दिल्‍ली का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। 1977 में इस विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में जनता पार्टी के ललित मोहन गौतम विधायक चुने गए। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्‍लाह खान विधायक हैं।

ब्रिटिश काल में इस इलाके से ही यमुना नदी से आगरा नहर को निकाला गया था। ओखला बर्ड सैंक्‍चुरी के लिए मशहूर यह इलाका जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। इस इलाके की ओखला मंडी थोक फल, सब्‍जी समेत कई तरह के घरेलू सामन की बिक्री और खरीद के लिए जाना जाता है। देश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान बनाने वाले इस इलाके में बसावट बढ़ने के बाद दिल्‍ली सीमा से सटे उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में न्‍यू ओखला औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया गया, जिसे अब नोएडा के नाम से जाना जाता है।

ओखला विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 273543 है, जिनमें पुरुष मतदाता 166394 और महिला मतदाता 107124 हैं। पिछले चुनाव में 60.94 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


ओखला विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अमानतुल्लाह खान, आप – 104271
ब्रह्म सिंह, बीजेपी – 39739

हार का अंतर – 64532

ओखला विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – अमानतुल्लाह खान
BJP – ब्रह्म सिंह
Congress – परवेज हाशमी

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)