Ola: ओला ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क का अनावरण किया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। ओला (Ola) ने गुरुवार को अपने आगामी दोपहिया उत्पादों के लिए एक चार्जिंग नेटवर्क हाइपरचार्ज नेटवर्क (electric two-wheeler charging network) का अनावरण किया, जो आने वाले महीनों में ओला स्कूटर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा।

ओला का कहना है कि कंपनी अगले पांच साल में देश के 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग प्वाइंट लगाएगी। पहले साल में 100 शहरों में 5000 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि यह सबसे तेज टू-व्हीलर चाजिर्ंग नेटवर्क होगा।

इस नेटवर्क के साथ, ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भावेश अग्रवाल ने कहा, “दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा संख्या में टू-व्हीलर चार्जर नेटवर्क बनाकर, हम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वाले ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ाएंगे और बहुत तेज रफ्तार से उद्योग को इलेक्ट्रिक में स्थानांतरित करेंगे।”

भावेश के कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा चाजिर्ंग नेटवर्क तैयार करके हम इलेक्ट्रिक व्हीकल की स्वीकार्यता को बढ़ा सकते हैं और साथ ही ग्राहक ओला इलेक्ट्रिक ऐप के जरिए चार्जिंग प्रोसेस की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं। चार्जिंग नेटवर्क व्यापक रूप से शहरों में तैनात किया जाएगा। शहर के केंद्रों और बड़े व्यापारिक जिलों में स्टैंडअलोन टावरों के साथ-साथ मॉल, आईटी पार्क, कार्यालय परिसर, कैफे और अधिक लोकप्रिय स्थानों में इसकी स्थापना की जाएगी।

हाइपरचार्जर नेटवर्क को एक होम चार्जर द्वारा भी जोड़ा जाएगा। कंपनी ने कहा कि होम चार्जर को इंस्टॉलेशन की आवश्यकता नहीं होगी और ओला ग्राहकों को रात भर चाजिर्ंग के लिए रेगुलर दीवार सॉकेट में प्लग लगाकर घर पर चार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी।

बता दें कि ओला तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 500 एकड़ क्षेत्र में स्कूटर फैक्ट्री लगा रही है। इस फैक्ट्री के जून तक तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फैक्ट्री में हर साल 1 करोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किए जाएंगे। इन्हीं गर्मियों में इसके पहले चरण की शुरूआत होने की उम्मीद है।

Share

Recent Posts

फ़िल्म “जिबुटी” से सुर्खियों में छाईं शिमला गर्ल शगुन जसवाल

ट्रेलर में शगुन जसवाल बेहद क्यूट और हसीन लग रही हैं। फ़िल्म में रोमांस, एक्शन,…

September 7, 2021

RPSC SI Admit Card 2021: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर का एडमिट कार्ड जारी , इस Direct Link से करें डाउनलोड

उम्मीदवार जो इस परीक्षा (Rajasthan Police SI Exam 2021) के लिए आवेदन किए हैं, वे…

September 7, 2021

बिग बॉस फेम, टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे…

September 2, 2021

भोजपुरी सिनेमा की इमेज बदलेंगे निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा

रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा और सोनालिका प्रसाद स्टारर फैमिली फिल्म "भाभी मां" की शूटिंग अगले…

August 27, 2021

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: दिल्ली की अदालत ने शशि थरूर को सभी आरोपों से बरी किया

थरूर के बचाव पक्ष के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने कहा कि अभियोजक…

August 18, 2021

9 साल की बच्ची से बलात्कार, हत्या और जबरन दाह संस्कारः आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

माननीय अध्यक्ष श्री विजय सांपला के निर्देशानुसार, माननीय उपाध्यक्ष श्री अरुण हालदर की अध्यक्षता वाली…

August 5, 2021