ओलम्पिक मशाल फुकुशिमा के हवाले

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| ओलम्पिक फ्लैम बुधवार को फुकुशिमा में एक छोटे से समारोह में अधिकारियों के हवाले कर दी गई।

टोक्यो ओलम्पिक को कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में यह मशाल अप्रैल के महीने में फुकुशिमा में ही रहेगी।


ओलम्पिक की वेबसाइट पर आयोजकों के हवाले से लिखा है, “ओलिम्पक मशाल वाली लालटेन दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक यहीं रहेगी। इसे काफी कम लोग देख सकेंगे।”

121 दिन की मशाल रिले 26 मार्च से जे विलेज से शुरू होनी थी जो 2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी से बाहर निकलने वाले जापान का प्रतीक है।

ओलम्पिक खेल इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण इन्हें एक साल के लिए टाल दिया गया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)