Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक गेम्स की नई तारीख का ऐलान, जानिए कब शुरू होगा ‘खेलों का महाकुंभ’

  • Follow Newsd Hindi On  
Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक गेम्स की नई तारीख का ऐलान, जानिए कब शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ'

कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए टाल दिए गए टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों का ऐलान हो गया है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं.ने सोमवार को बताया कि अब 23 जुलाई 2021 को ओपनिंग सेरेमनी और समापन समारोह आठ अगस्त 2021 को होंगे। वहीं पैरालंपिक खेल 24 अगस्त 2021 से पांच सितंबर 2021 के बीच होंगे। मगर इन खेलों को टोक्यो 2020 के नाम से ही पहचाना जाएगा।

दरअसल, ओलंपिक गेम्स इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच टोक्यो में खेले जाने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) के बढ़ते खतरे के बीच इसको एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया। पिछले सप्ताह ही इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) और जापानी ऑर्गेनाइजर्स ने ओलंपिक गेम्स को स्थगित करने का फैसला लिया था। यह पहला मौका था, जब किसी महामारी के वजह से ओलंपिक अपने तय समय पर शुरू नहीं हो पाया।



ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाए जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है, लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबॉल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है। टोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नई तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। टोक्यो ओलंपिक गेम्स के सभी वेन्यू बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें तो यह लागत अरबों डॉलर बढ़ जाएगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया। जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है।


आस्ट्रेलिया ने अपने एथलीटों से टोक्यो ओलंपिक 2021 की तैयारी करने को कहा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)