ओपी धनखड़ बने हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, लेंगे सुभाष बराला की जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
ओपी धनखड़ बने हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, लेंगे सुभाष बराला की जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की। ओपी धनखड़ निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धनखड़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे हैं। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी से क़रीबी की वजह से उन्हें पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था।


ओपी धनखड़ बने हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, लेंगे सुभाष बराला की जगह

एक बार फिर जाट नेता पर बीजेपी ने जताया भरोसा

गौरतलब है कि धनखड़ ने साल 2014 में रोहतक सांसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन यहां पर हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा के सामने हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 2014 में ही बादली विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर ओपी धनखड़ हरियाणा विधानसभा पहुंचे और यहां कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजे गए। साल 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में बादली सीट से ओम प्रकाश धनखड़ को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि बीजेपी आलाकमान ने हरियाणा में सुभाष बराला के बाद एक बार फिर जाट नेता पर ही विश्वास जताया है।

बीजेपी हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एक मजबूत जाट नेता और दुष्यंत चौटाला के तोड़ के लिए जाट नेता ढूंढ़ रही थी। कैप्टन अभिमन्यु भी इस दृष्टिकोण से फिट बैठ रहे थे, मगर भूपेंद्र हुड्डा से रिश्तेदारी की वजह से पार्टी को शायद यह लगा हो कि कैप्टन के मुकाबले धनखड़ अधिक आक्रामकता से हुड्डा का मुकाबला कर पाएंगे।



हरियाणा: प्राइवेट जॉब्स में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को मिलेगा आरक्षण, खट्टर सरकार ने दी मंजूरी

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बेटी ने कांग्रेस नेता के बेटे के साथ लिए सात फेरे

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)