ट्विटर पर यूजर्स ने की दूरदर्शन से शिकायत, रामायण DVD से दिखाई जा रही है, चैनल ने दिया ये जवाब

  • Follow Newsd Hindi On  
ट्विटर पर यूजर्स ने की दूरदर्शन से शिकायत, रामायण DVD से दिखाई जा रही है, चैनल ने दिया ये जवाब

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown)जारी है। लॉकडाउन के बाद से ही पूरे देश के सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी खालीपन को भरने के लिए लोगों ने सरकार से रामायण और महाभारत जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक दिखाने शुरू किए थे। जिससे लोगों का इस खालीपन में मन बहल सके।

सरकार का ये प्रयास काफी सफल साबित हुआ है और दूरदर्शन की टीआरपी में भी जबरदस्त इजाफा देखा गया है। लेकिन इस बीच एक ट्विटर यूजर ने दूरदर्शन पर डीवीडी के जरिए कार्यक्रम दिखाने आरोप लगा दिया। जिसका जवाब भी चैनल की तरफ से दे दिया गया है।


दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इस ट्वीट के लिए मैं माफी चाहूंगी। लेकिन दूरदर्शन रामायण को मोजर बेयर डीवीडी के जरिए चला रहा है वो भी वॉटरमार्क के साथ। ‘इन आरोपों पर दूरदर्शन के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर जवाब दिया, ‘ये दूरदर्शन का तो नहीं लग रहा। कृप्या अपने सोर्स को दोबारा चेक करें।’


एक यूजर की शिकायत के ऐसे कई लोगों ने रामायण के प्रसारण को लेकर तरह-तरह के सवाल किए। जिसमें कई लोगों ने इस बात की शिकायत भी की है कि धारावाहिक का बैकग्राउंड म्यूजिक तेज होने की वजह से डायलॉग सुनाई नहीं दे रहे हैं। इस पर दूरदर्शन (DD) के सीईओ ने कहा कि उन्होंने इस बात को नोट कर लिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा है कि वे किन माध्यमों पर इसका प्रसारण देख रहे हैं।

इसके अलवा ट्विटर पर एक राजेश जोशी के नाम के यूजर ने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जा रहे रामायण को लेकर सवाल किया, “मैं देख रहा है कि प्रतिदिन चैनल पर आने वाले विज्ञान बढ़ते जा रहे हैं। शायद कुछ बार-बार दिखाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाई जा सकती है। मैं समझता हूं इन सभी विज्ञापनों के पैसे मिलते हैं लेकिन इस बैलेंस किया जाना चाहिए।”

चैनल के सीईओ शशि शेखर ने टवीट के जरिए यूजर के सवालों का जवाब दिया।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन (Lockdown) में दूरदर्शन पर महाभारत, रामायण, शाक्तिमान और जंगल बुक जैसे कई सीरिलय का प्रसारण किया जा रहा है।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)