प्याज के इस्तेमाल से बनाए बालों को खूबसूरत, जानें इसके अन्य फायदे

  • Follow Newsd Hindi On  
’ प्याज के इस्तेमाल से बनाए बालों को खूबसूरत, जानें इसके अन्य फायदे

भारत के हर घर में प्याज का उपयोग होता है ज्यादातर पकवान प्याज के बिना अधूरे से होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है काटते वक्त आंसू देने वाली प्याज सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है।

प्याज भले ही रोजमर्रा घरों में इस्तेमाल होने वाली आम सी चीज है, लेकिन इसके फायदे इसके बहुत महत्वपूर्ण बनाते हैं। यह गुणों से भरपूर होती है, जो सेहत और खूबसूरती के लिए एक खजाने से कम नहीं। दरअसल, प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन A, B6, B-कॉम्प्लेक्स और C पाए जाते हैं। साथ ही इसमें में आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं और इसमें सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स भी भरपूर मात्रा में होता है। प्याज में पाए जाने वाले एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्याज के यह गुण इसे सेहत के लिए बेहद खास बना देते हैं। कच्चे प्याज को इस्तेमाल करने के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग इसे सलाद के रूप में तो कुछ को यह पिज्जा में पसंद होता है, तो वहीँ कुछ लोग प्याज को अचार के तौर पर खाते हैं।


आप भी जानिए कैसे प्याज के साथ आप रख सकते हैं अपनी सेहत का खयाल।

प्याज के फायदे

  1. कच्चे प्याज के उपयोग से बाल लंबे होते हैं। प्याज के रस को स्कैल्प में लगाने से बालों को काफी फायदा होता है। बालों की समस्या दूर करने के साथ प्याज बालों को सूंदर भी बनती है। बालों में प्याज का रास लगाने से नए बाल उगना शुरू हो जाते हैं।
  2. प्याज हैजा से निजात दिलाती है। हैजा हो जाने पर एक प्याला सोडा पानी में एक प्याला प्याज का रस, एक निम्बू का रस, नमक,काली मिर्च और थोड़ा अदरक का रस मिलाकर पीने से फायदा होता है।
  3. कच्चा प्याज खाने से वादी बवासीर में भी फायदा होता है। रोज कच्चा प्याज के सेवन से बवासीर का मस्ससिकुड़ता है और दर्द कम होता है।
  4. कब्ज की समस्या होने पर, भोजन के साथ रोज एक कच्चा प्याज खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।
  5. प्याज के उपयोग से दांतों में पायरिया की समस्या दूर होती है। ऐसे में प्याज के टुकड़ों को गर्म कीजिए और दांतों के नीचे दबाकर मुंह बंद कर लीजिए। इस तरह 10-15 मिनट में लार मुंह में इकट्ठी हो जाएगी  उसे मुंह में चारों ओर घुमाइए फिर निकाल फेंक दीजिए दिन में 4-5 बार 9-10 दिन ऐसा करने से पायरिया खत्म हो जाएगा।
  6. प्याज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है। शुगर के मरीजों को इसका उपयोग करना चाहिए।
  7. कान की समस्या में प्याज काफी फायदेमंद होती है। कान में दर्द या कान बहने की समस्या होने पर प्‍याज के रस को हल्‍का गर्म करके कान में डालने से आराम मिलता है।
  8. पीलिया होने पर आधा कप सफेद प्‍याज के रस में गुड़ और पिसी हल्‍दी मिलाकर सुबह-शाम पीने से काफी फायदा होता है।
  9. प्याज का एक अन्य फायदा यह है कि इससे दिल की रक्षा की जा सकती है। इसके उपयोग से दिल की धमनियों में खून के थक्‍के नहीं जमते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से खून गाढ़ा होता है।
  10. कैंसर से बचाव के लिए भी प्याज काफी लाभदायक होती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कैंसर की रोकथाम करते हैं।
  11. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने के लिए प्याज काफी लाभदायक होती है। इसके निरंतर उपयोग से रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
  12. प्‍याज का रस कनपटी और छाती पर लगाने से लू से बचा जा सकता है।
  13. अगर किसी इंसान को कुत्ता काट लेता है तो ऐसे में काटे हुए स्‍थान पर प्‍याज को पीसकर शहद के साथ मिलाकर लगाने से विष का प्रभाव कम हो जाता है।
  14. गठिया के दर्द से भी आराम पाने के लिए प्याज काफी लाभदायक होती है। सरसों के तेल और प्‍याज के रस को मिलाकर मालिश करने से गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही यह मिर्गी, हिस्टीरिया और पाण्डुरोग में भी फायदा करती है।
  15. यूरीन से सम्बंधित परेशानी होने पर प्याज काफी लाभदायक होती है। प्‍याज के रस को पानी में उबालकर पीने से यूरीन से सम्बंधित समस्या खत्म हो जाती है। इसके साथ ही प्‍याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने आप कटकर यूरीन के रास्‍ते से बाहर निकल जाती है।
  16. कच्चा प्याज कमजोरी को भी दूर करता है। इसके अलावा सर्दी खांसी में भी लाभकारी है। सूखी खांसी में कच्चा प्याज खाना चाहिए इससे खांसी का वेग कम होता है।

लहसुन रखेगा आपकी सेहत का ध्यान, जानें इसके फायदे

गर्मियों में सबसे लाभदायक फल तरबूज, जानें इसके फायदे

जरूर अपनाएं इन देसी तरीकों को, जिनसे आप रहेंगे स्वस्थ और खुशहाल


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)