रेलवे ने दिया झटका: 1 सितंबर से IRCTC से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग होगी महंगी

न्यूज्ड

बिज़नेस

ट्रेन का सफर एक बार फिर महंगा होने जा रहा है। अब यात्रियों को IRCTC से ऑनलाइन ट्रेन टिकट रिजर्वेशन कराने पर ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। 1 सितंबर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज फिर से लगने जा रहा है। IRCTC ई-टिकट बुक करने पर 20 रुपये से 40 रुपये तक का सर्विस चार्ज लगाएगा। इससे पहले डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए ई-टिकटों पर लगने वाले सर्विस चार्ज को खत्म कर दिया गया था।

कितना महंगा होगा टिकट

नोटबंदी के बाद वापस लिया गया था सर्विस चार्ज

गौरतलब है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ई-टिकट पर लगने वाला सर्विस टैक्स वापस ले लिया गया था। हाल के वर्षों में ई-टिकट का चलन भी बढ़ा है। मगर रेलवे ने पुरानी व्यवस्था को बहाल कर यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे अफसरों के मुताबिक इस वक्त रोज जारी होने कुल रिजर्वेशन टिकट में ई-टिकट की हिस्सेदारी लगभग 55 से 60 फीसदी है। वर्ष 2016 में ई-टिकट रोजाना कुल जारी होने वाले टिकट का 35 से 40 फीसदी था। रेलवे के रिकॉर्ड के मुताबिक देश भर में करीब 11 से 12 लाख रिजर्वेशन टिकट रोज जारी होते हैं।

रेलवे बोर्ड ने दी IRCTC को मंजूरी

इससे पहले रेलवे बोर्ड ने IRCTC को ऑनलाइट टिकट बुक करने वाले यात्रियों से सर्विस चार्ज वसूलने की मंजूरी दे दी थी। बोर्ड ने तीन अगस्त को एक पत्र में कहा कि IRCTC ने ई-टिकटों की बुकिंग पर सर्विस चार्ज बहाल करने के लिए विस्तृत पक्ष रखा था और सक्षम प्राधिकार ने मामले की जांच की है। वित्त मंत्रालय ने माना कि उसे नुकसान हुआ है।

IRCTC को हो रहा था नुकसान

सर्विस चार्ज बंद होने से 2016-17 में IRCTC की इंटरनेट से बुक टिकटों से होने वाली आय में 26 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। सर्विस चार्ज हटने से IRCTC ने 2017-18 में 693 करोड़ और 2016-17 के चार महीनों में 575 करोड़ रुपये का नुकसान झेला था।

IRCTC से ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराना होगा महंगा, बहाल होगा सर्विस चार्ज