ओसाका में शी चिनफिंग, शिंजो आबे की भेंट वार्ता

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)| चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 जून की रात ओसाका में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्ता की। शी चिनफिंग ने कहा कि हाल के कई वर्षों में वह आबे के साथ घनिष्ठ संपर्क और आदान-प्रदान करते रहे हैं, और एक साथ चीन-जापान संबंधों के सुधार और विकास का नेतृत्व करते रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों में नई स्थिति पैदा हुई है। दोनों देशों के नेताओं ने दोहराया कि दोनों देशों को चीन और जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों में निश्चित विभिन्न नीति-नियमों का पालन करना चाहिए। चीन और जापान को एक-दूसरे का सहयोग साझेदार और आपस में धमकी न देने की राजनीतिक सहमति को लागू करना चाहिए। दोनों को प्रतिस्पर्धा को समन्वय की ओर बदलने की भावना के आधार पर चीन-जापान संबंधों को सही रास्ते पर बढ़ावा देना चाहिए।

आबे ने जापान सरकार की ओर से शी चिनफिंग को अगले वर्ष के वसंत में जापान की राजकीय यात्रा करने का आमंत्रण दिया। इस बात पर दोनों देशों के विदेश मंत्रालय ठोस समय का आदान-प्रदान करेंगे।


दोनों नेता चीन और जापान के बीच विज्ञान, तकनीक के सृजन, बौद्धिक संपदा की संरक्षण, आर्थिक और व्यापारिक पूंजी-निवेश, वित्त, चिकित्सा, बुजुर्गों की देखभाल, ऊर्जा की किफायत और पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आपसी लाभदायक सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हैं।

जापान के विचार में बेल्ट एंड रोड पहल विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क बनाने की एक अच्छी योजना है, जिसकी निहित शक्ति बहुत बड़ी है। चीन जापान को बेल्ट एंड रोड के निर्माण में भाग लेने का स्वागत करता है।

दोनों पक्षों ने बल देकर कहा कि चीन और जापान दोनों एशियाई सभ्यताओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर्ता हैं। एशियाई सभ्यता में मिली उपलब्धियों का विकास करना चाहिए, विभिन्न सभ्यताओं के बीच समानता से वार्ता, आदान-प्रदान और एक दूसरे से सीखने का आह्वान करना चाहिए, साथ ही इतिहास और संस्कृति के स्रोत के आधार पर मानवीय आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत बनाना चाहिए।


दोनों देशों के नेता चीन और जापान के बीच सक्रिय रूप से गैरसरकारी मित्रवत आदान-प्रदान करने पर सहमत हैं। इस वर्ष चीन-जापान युवा आदान-प्रदान वर्ष ही है। इस मौके पर रंगारंग आपसी यात्रा और आदान-प्रदान गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

दोनों देशों के नेताओं ने इसे दोहराया कि चीन और जापान शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे, और शांतिपूर्ण विकास के साझेदार बनेंगे। दोनों को सुरक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, सकारात्मक रूप से रचनात्मक द्विपक्षीय सुरक्षित संबंधों की स्थापना करनी चाहिए, और धीरे-धीरे रणनीतिक आपसी विश्वास को सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही दोनों को उचित रूप से संवेदनशील मामलों का समाधान करना चाहिए, रचनात्मक रूप से मतभेदों का प्रबंध और नियंत्रण करना चाहिए।

दोनों पक्षों की समान राय है कि चीन और जापान को एक साथ बहुपक्षवाद, मुक्त व्यापार व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए, क्षेत्रीय एकीकरण का नेतृत्व करने के साथ खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थापना को बढ़ावा देना चाहिए, और विश्व के विभिन्न देशों के समान विकास को मजबूत करना चाहिए।

दोनों नेता इस बात पर सहमत हैं कि विश्व आर्थिक विकास और वैश्विक शासन व्यवस्था के निर्माण में जी-20 समूह की भूमिका अदा करनी चाहिए, चीन-जापान-दक्षिण कोरिया मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी वार्ता को मजबूत करना चाहिए, ताकि इस साल में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक समझेदार संबंध समझौते पर वार्ता पूरी हो सके।

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)