पांडा नर्स श्यांगश्यांग की जापानी मां

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर एक बहुत लोकप्रिय नन्हा पांडा है, जिसका नाम है श्यांगश्यांग। वह नर्स की पोशाक में है, और महामारी की रोकथाम से जुड़ी जानकारियां लोगों को देता है। वह है कार्टून चित्र ‘श्यांगश्यांग डायरी’ का मुख्य पात्र।

श्यांगश्यांग डायरी को बहुत नेटेजनों की प्रशंसा मिली। वास्तव में इस कार्टून की लेखक इवासाकी हरुका एक पेशेवर कार्टूनिस्ट नहीं हैं। वे जापान के हवाई अड्डे में एक संगरोध अधिकारी हैं।


वर्ष 2018 में इवासाकी हरुका चीन में आयी, और चीन-जापान मित्रवत अस्पताल में एक स्वयंसेवक नर्स बन गयी। इस के दौरान उन्होंने चीनी साथियों के साथ आदान-प्रदान किया। और अवकाश में वे अकसर पेइचिंग में घूमती थी और स्वादिष्ट चीनी भोजन खाती थी। धीरे धीरे इस जापानी लड़की को चीन पसंद आ गया।

इवासाकी हरुका की योजना के अनुसार, वर्ष 2020 के जुलाई तक चीन-जापान मित्रवत अस्पताल में उन की स्वयंसेवा खत्म होगी। लेकिन अचानक आयी महामारी से उन्हें योजना को बदलना पड़ा। जनवरी में वे समय से पहले जापान में वापस लौटी। पर वे हर समय चीन में महामारी की ताजा स्थिति पर ध्यान देती हैं। उन के अनुसार हालांकि वे जापान में हैं, लेकिन उन का मन चीन से जुड़ा हुआ है। और उनकी श्यांगश्यांग डायरी में महामारी की रोकथाम से जुड़ी जानकारियां भी शामिल हुई हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)