Padma Awards 2020: पद्म पुरस्कारों का ऐलान- जेटली, सुषमा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री

  • Follow Newsd Hindi On  
Padma Awards 2020: पद्म पुरस्कारों का ऐलान- जेटली, सुषमा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री

Padma Awards 2020: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। स बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें अरुण जेटली (मरणोपरांत), सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत), गायक छन्नू लाल मिश्र और मैरी कॉम को पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा। वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उद्योगपति आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Republic Day 2020: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर टॉप पर

इसके अलावा लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा, सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद टेक, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण मुनडयूर, सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता योगी एरोन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 1984 भोपाल गैस त्रासदी के कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा।


देखें पद्म विभूषण पुरस्कारों की लिस्ट

Padma Awards 2020: पद्म पुरस्कारों का ऐलान- जेटली, सुषमा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री

देखें पद्म भूषण पुरस्कारों की लिस्ट

Padma Awards 2020: पद्म पुरस्कारों का ऐलान- जेटली, सुषमा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री

पद्म श्री पाने वाली कुछ प्रमुख हस्तियों के नाम

जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी।



Republic Day 2020: इन वीरों को अदम्य साहस के लिए मिला शौर्य चक्र

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)