पाकिस्तान: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद लाहौर से गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
पाकिस्तान: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद लाहौर से गिरफ्तार

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और वैश्विक आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पंजाब के आतंक निरोधी विभाग (काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट) ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया। वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद हाफिज सईद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हाफिद सईद ने कहा कि मैं अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा।

इससे पहले सोमवार को लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) ने जमात-उद-दावा के मुखिया और आतंकी सरगना हाफिज सईद समेत चार लोगों को जमानत दे दी थी। पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक, यह फैसला मदरसे की भूमि को अवैध कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने के एक मामले में लिया गया था।


पाकिस्तान: हाफिज सईद समेत जमात-उल-दावा के 12 नेताओं पर टेरर फंडिंग का मामला दर्ज

बता दें, हाफिज सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी, लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है जो 2008 मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका के वित्त विभाग ने सईद को आतंकवादी सूची में डाल रखा है और अमेरिका ने 2012 से ही सईद को सजा दिलाने के उद्देश्य से सूचना देने के लिए एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेयूडी और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों और टेरर फंडिंग के लिए ट्रस्टों के इस्तेमाल के मामलों की जांच शुरू की है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)