दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: पालम विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Palam Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: पालम विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Palam Assembly seat

Palam Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पालम विधानसभा सीट (Palam Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की भावना गौड़ ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी धर्मदेव सोलंकी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में पालम सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक भावना गौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने विजय पंडित को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस समर्थित राजद ने निर्मल कुमार सिंह पर दांव आजमाया है।


पालम विधानसभा सीट (Palam Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का पालम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Palam seat) दक्षिण-पश्चिमी दिल्‍ली जिले का इलाका है। पालम दिल्‍ली की बड़ी रिहाइश कॉलोनी के रूप में जानी जाती है। 7वीं शताब्‍दी में इस क्षेत्र को तत्‍कालीन राजा सोलंकी ने बसाया था। इस क्षेत्र में राजा सोलंकी का बनाया दादा देव मंदिर आज भी मौजूद है। कहा जाता है कि मुगलशासक शाह आलम ने अपने शासन की शुरुआत इसी क्षेत्र से की थी और उसका अंत भी इसी क्षेत्र से हुआ। इसी क्षेत्र इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डा भी बना हुआ है। इस हवाईअड्डे को पालम हवाईअड्डे के नाम से भी जाना जाता है।

पालम विधानसभा सीट पर 1972 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के मांगे राम विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने भारतीय जनसंघ के नेता रामधन को हराया था। 2003 से लगातार 3 बार यहां पर भाजपा को जीत मिल रही थी। 2015 के चुनाव में भाजपा के विजय रथ को आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी भावना गौड़ ने रोक दिया। इस चुनाव में उन्‍होंने भाजपा के धरम देव सोलंकी को पराजित किया।

पालम विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 227210 है, जिनमें पुरुष मतदाता 124977 और महिला मतदाता 102220 हैं। पिछले चुनाव में 65.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


पालम विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

भावना गौड़, आप – 82637
धर्मदेव सोलंकी, बीजेपी – 51788

हार का अंतर – 25580

पालम विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – भावना गौड़
BJP – विजय पंडित
RJD – निर्मल कुमार सिंह

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)