पलामू: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक के समर्थकों को जमकर पीटा, 15-20 लोगों पर मामला दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  
पलामू: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक के समर्थकों को जमकर पीटा, 15-20 लोगों पर मामला दर्ज

झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य में राजनीतिक रंजिश जारी है। ताजा मामला डालटनगंज का है जहाँ बीजेपी के दो समर्थकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा है। सदर थाना क्षेत्र में दुबियाखाड़ में बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया के दो समर्थकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पीट दिया। युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायल युवकों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि ये घटना बुधवार रात की है। मारपीट की सूचना मिलने पर घायल युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका बयान लिया गया। इस संबंध में 15-20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। दोनों युवकों की स्थिति खतरे से बाहर है। शुरुआती इलाज के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


वहीं घायल कृष्णा गुप्ता व मनोज जायसवाल नामक युवकों ने किसी का चेहरा नहीं पहचानने की बात कही है। एक युवक को कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी का वाहन चालक बताया है। उन्होंने कहा कि वे लोग होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच एक युवक उन्हें घूरते हुए वापस चला गया। बाद में दो वाहन से 7-8 की संख्या में युवक वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। वे वहां से किसी तरह भागकर जान बचा सके। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक आलोक चौरसिया सदर अस्पताल पहुंचे। साथ ही घायलों का इलाज कराने के साथ-साथ उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि चुनाव में हार से हताश केएन त्रिपाठी के समर्थक बौखला गए हैं। चुनाव के बाद हमारे समर्थक और कार्यकर्ताओ को पीटा और धमकाया जा रहा है। विधायक ने पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।


Hemant Soren: तस्वीरों में देखें झारखंड के भावी CM हेमंत सोरेन के अबतक का सफर


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)