Paliganj Vidhan Sabha Seat: पालीगंज में किस करवट बैठेगा ऊंट, जानें यहांं

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Result 2020: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

Paliganj Vidhan Sabha Seat: पालीगंज विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट में तब्दील हो गई है। साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर राजद के उम्मीदवार जयवर्द्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू ने भाजपा के उम्मीदवार रामजनम शर्मा को हराकर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2020 में इस विधानसभा की फिजा बदली-बदली सी नजर आ रही है।

पालीगंज सीट का इतिहास

पालीगंज विधानसभा का गठन 1952 में हुआ था, तब यहां से कांग्रेस के रामलखन सिंह यादव ने चुनाव जीता। 1967 और 1969 में पालीगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की। 1972 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर ये सीट कब्जाई।


1977 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने निर्दलीय कैंडिडेट में फिर से चुनाव जीता। 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस  कैंडिडेट राम लखन सिंह यादव ने यहां से चुनाव जीता। 1995 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी तो 2000 के विधानसभा चुनाव में दीनानाथ सिंह यादव ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज से सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट नंद किशोर नंदा ने फतह हासिल की। इसके बाद साल 2010 के विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट डॉक्टर उषा विद्यार्थी ने विरोधियों को मात दी थी।

इस सीट का चुनावी समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव की सूची के अनुसार, पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,62,289 वोटर्स हैं। जिनमें से पिछले चुनाव में केवल 1,46,255 वोटरों ने ही मतदान किया था। 2015 विधानसभा चुनाव में पालीगंज विधानसभा सीट पर 55.76 फीसदी वोटिंग हुई थी।


2015 के चुनाव में दूसरे नंबर पर थी बीजेपी

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसमें राजद के जयवर्द्धन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रामजनम शर्मा को 24,453 मतों धूल चटाई थी। उन्हें 65,932 वोट मिले थे। वहीं, भाकपा माले के अनवर हुसैन को 19338 मत प्राप्त हुए थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

सीपीआई एमएल – संदीप सौरभ

जदयू – जयवर्धन यादव

Paliganj Vidhan Sabha winner : अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Jay Vardhan Yadav Alias Bachcha Yadav RJD 65932 Ram Janm Sharma BJP 41479
2010 Dr. Usha Vidyarthi BJP 43692 Jai Vardhan Yadav RJD 33450
OCT 2005 Nand Kumar Nanda CPI(ML)(L) 30120 Dr. Usha Vidyarthi BJP 29228
FEB 2005 Nand Kumar Nanda CPI(ML)(L) 22389 Dinanath Singh Yadav RJD 19115
2000 Dinanath Singh RJD 64376 Janardan Sharma BJP 28039
1996 Janardan Sharma BJP 34037 Ashok Kumar Verma JD 30908
1995 Chandradeo Prasad Verma JD 47481 Janardan Sharma BJP 29609
1991 C.Pd.Verma JD 46196 J.Sharma BJP 30462
1990 Ram Lakhan Singh Yadav INC 55744 Kripa Narain Singh IPF 33238
1985 Ram Lakhan Singh Yadav INC 55126 Kanhai Singh BJP 23101
1980 Ram Lakhan Singh Yadav INC(U) 68351 Kanhai Singh BJP 39049
1977 Kanhai Singh IND 27061 Akhileshwar Singh INC 23739
1972 Kanhai Singh NCO 43154 Chandradeo Prasad Verma SOP 28108
1969 Chandradeo Pd. Verma SSP 28475 Diwakar Sharma INC 19542
1967 C. P. Varma SSP 30703 M. Devi INC 18330
1962 Ramlakhan Singh Yadav INC 27494 Chandradeo Prasad Verma PSP 20077
1957 Chandradeo Pd. Verma PSP 19965 Ramlakhan Singh Yadav INC 19104
1951 Ram Lakhan Singh Yadav INC 8517 Ram Lakhan Prasad Sinha IND 4890

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)