VIDEO: पंकज त्रिपाठी ने चुपके से चुरा ली थी मनोज वाजपेयी की चप्पल, वजह बताकर भावुक हुए

  • Follow Newsd Hindi On  
VIDEO: पंकज त्रिपाठी ने चुपके से चुरा ली थी मनोज वाजपेयी की चप्पल, वजह बताकर भावुक हुए

पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो क्लिप सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो का है। दोनों ही अभिनेता इस वीकेंड में द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे। बिहार से ताल्लुक रखने वाले इन दोनों एक्टर्स ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ कहानियां साझा की हैं। वीडियो में पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि एक बार कैसे उन्होंने मनोज वाजपेयी के चप्पल ले लिए थे।

पंकज ने बताया, एक बार मनोज जी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में थे। तब मैं वहां किचन सुपरवाइजर था। मुझे पता चला मनोज जी आए हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सारी रूम सर्विस वगैरह मैं खुद ही कर रहा था। अगले दिन सुबह मनोज वाजपेयी होटल से रवाना हुए और अपने स्लिपर होटल के कमरे में भूल गए थे। मुझे होटल के स्टाफ ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा करने की बजाय मुझे दे दो।


ये कहानी बताते हुए पंकज त्रिपाठी भावुक हो जाते हैं। इस कहानी को सुनाने के बाद मनोज वाजपेयी उठकर पंकज त्रिपाठी को गले लगा लेते हैं।

पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा शो का प्रोमो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भईया। एकलव्य की तरह अगर मैं खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।

मनोज वाजपेयी ने पंकज त्रिपाठी का जवाब दिया है, उन्होंने लिखा, पंकज जी, आपकी सफलता और विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है। सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें। धन्यवाद बाबू मेरे।

 

बता दें, ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस एपिसोड में मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के साथ कवि कुमार विश्वास भी नजर आएंगे।


मिडिल क्लास आदमी कैसे करता है देश की रक्षा, देखें मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का ट्रेलर

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)