परमबीर सिंह होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सिंचाई घोटाले में अजीत पवार को दी थी क्लीन चिट

  • Follow Newsd Hindi On  
परमबीर सिंह होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सिंचाई घोटाले में अजीत पवार को दी थी क्लीन चिट

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह (Parambir Singh) को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर (Poilce Commissioner of Mumbai) नियुक्त किया गया है। मुंबई के मौजूदा पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे (Sanjay Barve) का कार्यकाल 29 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

परमबीर सिंह, पुलिस महकमे और मुुंबई में जाने-माने नाम हैं। वह मुंबई, नवी मुम्बई, ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों की सुरक्षा सहित महाराष्ट्र पुलिस के कई बड़े पदों की जिम्मेदारी परमबीर सिंह कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं। बता दें कि परमबीर सिंह ने ही एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख रहते हुए महाराष्ट्र में 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले के आरोपी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पहली क्लीन चिट दी थी।


कौन हैं परमबीर सिंह?

परमबीर सिंह अपने 32 साल के सेवा के दौरान मुंबई के कई जोन के डीसीपी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुंबई में हाई प्रोफाइल माने जाने वाले वेस्टर्न रीजन के एडिशनल कमिश्नर का पद भी संभाल चुके हैं। परमबीर सिंह, चंद्रपुर जिला और भंडारा जिले के एसपी भी रह चुके हैं। परमवीर सिंह मुंबई एटीएस में डिप्टी आईजी का पद भी संभाल चुके हैं। महाराष्ट्र के लॉ एंड आर्डर के एडिशनल DGP रह चुके हैं।

मुंबई के पास ठाणे जिले के पुलिस कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह और उनकी टीम ने कई बड़े-बड़े अपराधों का पर्दाफाश किया। ठाणे जिले से चलने वाले फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का खुलासा भी परमबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ। यह रैकेट अमिरिकी नागरिकों को चूना लगाता था। इस दौरान दाउद के भाई इकबाल कास्कर के ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नवी मुम्बई में दंगाइयों से निपटने के लिए परमबीर सिंह खुद दंगा प्रभवित इलाके में उतर गए थे और दंगे को कंट्रोल किया था। पुणे में नक्सली समर्थकों के नेटवर्क का खुलासा भी सिंह ने किया था।


एसएन श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, शनिवार को संभालेंगे पदभार


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)