Paroo Vidhan Sabha Seat: क्या पारू विधानसभा में बीजेपी का दबदबा रहेगा बरकरार?

  • Follow Newsd Hindi On  
Paroo Vidhan Sabha Seat result and history

Paroo Vidhan Sabha Seat:  पारू विधानसभा सीट पर  इस बार रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पारू विधानसभा सीट पिछले करीब 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में हैं। यहां से मौजूदा विधायक अशोक कुमार सिंह है, जो कि अक्टूबर 2005 से लगातार इस सीट पर विजय हो रहे हैं।

एनडीए के धड़े से बीजेपी (BJP) के खाते में गई है और उसने यहां से अपने वर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस (Congress) के टिकट पर यहां से अनुनॉय कुमार सिंह महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां ऊंट किस करवट बैठेगा।


पारू सीट का इतिहास

इस सीट पर अभी तक 5 बार कांग्रेस, 3 बार BJP, 2 बार RJD और 1-1 बार निर्दलीय, जनता दल, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने यहां से जीत दर्ज की है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में यह सीट जदयू के हिस्से में आई थी। अशोक कुमार ने RJD के शंकर प्रसाद को 13,539 वोटों से हराया था। अशोक कुमार इससे पहले अक्टूबर 2005 में और दूसरी बार 2010 में जीतकर विधायक बने थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

यहां मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और रविदास निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं  ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी वोटरों की संख्या भी अच्छी है।


कुल वोटरः 2.71 लाख

पुरुष वोटरः 1.45 लाख (53.8%)

महिला वोटरः 1.24 लाख(46%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.0007%)

Paroo Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – अशोक कुमार सिंह

कांग्रेस – अनुनॉय कुमार सिंह

रालोसपा – मदन चौधरी

Paroo Vidhan Sabha winner :  पारू के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ashok Kumar Singh BJP 80445 Shankar Prasad RJD 66906
2010 Ashok Kumar Singh BJP 53609 Mithilesh Prasad Yadav RJD 34582
OCT 2005 Ashok Kumar Singh BJP 43569 Mithilesh Prasad Yadav RJD 40489
FEB 2005 Mithilesh Prasad Yadav RJD 38076 Ashok Kumar Singh BJP 34060
2000 Mithilesh Pd. Yadav RJD 55823 Anunay Kumar Singh INC 30523
1995 Mithilesh Prasad Yadav JD 66911 Parmod Ku. Sharma BPP 18463
1990 Virendra Kumar Singh IND 48200 Nitishwar Pd. Singh IND 34181
1985 Usha Singh LKD 70814 Nitishwar Prasad Singh INC 40179
1980 Nitishwar Prasad Singh JNP(SR) 31288 Vaidehi Devi INC(I) 29397
1977 Shyam Kumar Pd. Singh JNP 30049 Ram Prit Rai INC 11208
1972 Birendra Kumar Singh INC 81683 Ram Deo Ojha BJS 8283
1969 Birendra Kumar Singh INC 44262 Shiva Sharan Singh SSP 36545
1967 S.S. Singh SSP 34406 B.N.P. Singh INC 21661
1962 Chandu Ram INC 17016 Shivanandan Ram SWA 8357
1957 Nawal Kishore Sinha INC 36916 Shiva Sharan Sinha PSP 28059
1957 Chandu Ram INC 34777 Badri Nath Paswan PSP 26846

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)