दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: पटेल नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Patel Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: पटेल नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Patel Nagar Assembly seat

Patel Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पटेल नगर विधानसभा सीट (Patel Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट नई दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के हजारी लाल चौहान ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी कृष्णा तीरथ को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में पटेल नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक हजारी लाल चौहान का टिकट काटकर राजकुमार आनंद को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने प्रवेश रतन को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने कृष्णा तीरथ पर दांव आजमाया है।


पटेल नगर विधानसभा सीट (Patel Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का पटेल नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Patel Nagar seat) मध्‍य दिल्‍ली जिले का इलाका है। 1972 में इस विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में भारतीय जनसंघ के नेता विजय कुमार मल्‍होत्रा ने कांग्रेस की सविता बहन को हराया और विधायक बने। कांग्रेस इस सीट पर सर्वाधिक 3 बार जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, भाजपा और आम आदमी पार्टी इस सीट पर दो-दो बार चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के हजारी लाल चौहान विधायक हैं।

यह क्षेत्र बड़ा होने के चलते तीन भागों पश्चिम पटेल नगर, पूर्व पटेल नगर और दक्षिण पटेल नगर में बांटा गया है। मेट्रो लाइन से जुड़े इस इलाके में तीन मेट्रो स्‍टेशन हैं।

पटेल नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 171213 है, जिनमें पुरुष मतदाता 93550 और महिला मतदाता 77661 हैं। पिछले चुनाव में 68.13 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


पटेल नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

हजारी लाल चौहान, आप – 68868
कृष्णा तीरथ, बीजेपी – 34230

हार का अंतर – 20647

पटेल नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – राजकुमार आनंद
BJP – प्रवेश रतन
Congress – कृष्णा तीरथ

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)