हैदराबाद। तेलुगू अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। उनके फार्महाउस में उनका इलाज चल रहा है। उनकी जनसेना पार्टी के बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया, जनसेना अध्यक्ष पवन कल्याण को कोरोनावायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है, विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा है।
कल्याण अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित तिरुपति सीट पर हो रहे उपचुनाव के सिलसिले में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद हैदराबाद लौटने पर बीमार हो गए।
శ్రీ @PawanKalyan గారికి కోవిడ్ పాజిటివ్
ఆయన క్షేమం… కొనసాగుతున్న చికిత్స pic.twitter.com/089nooZUlV— JanaSena Party (@JanaSenaParty) April 16, 2021
बुखार और बदन दर्द से पीड़ित होने के बाद उन्होंने कोरोना जांच करवाई, जिसमें पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टरों ने कल्याण के फेफड़ों की जांच के बाद उन्हें एंटीवायरल दवाएं दे रहे हैं और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन भी दे रहे हैं।
Wishing you a speedy recovery sir.@PawanKalyan 💐 pic.twitter.com/u60phem6QR
— Suresh Kondi (@V6_Suresh) April 16, 2021