गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शख्स ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, पकड़े जाने पर वजह बताई- ‘मुझे उसकी बहुत याद आ रही थी’

  • Follow Newsd Hindi On  
गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शख्स ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, पकड़े जाने पर वजह बताई- 'मुझे उसकी बहुत याद आ रही थी'

किसी शख्स को अगर सच्चा प्यार हो तो वह उसके लिए क्या नहीं कर गुजरता है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया (Australia) में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां पर 35 वर्षीय एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन कर दिया, लेकिन जोनाथन डेविड (Jonathan David) पुलिस के हाथों पकड़ा और उसे 1 महीने जेल की सजा सुना दी गई। अब तक ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन करने का यह पहला मामला है।

खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियन पुलिस ने एक बयान में कहा कि 35 वर्षीय जोनाथन को लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन करने और भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे पर्थ के होटल (Hotel) में क्वारेंटाइन (Quarantine) किया गया था। पर्थ के मजिस्ट्रेट कोर्ट (Magistrate Court) में कहा गया कि उसने पहले खाने के चक्कर में लॉकडाउन (Lockdown) की धज्जियां उड़ाईं और कुछ ही घंटे के बाद वो भाग निकला। जब उससे वजह पूछी गई तो बोला,’मैं अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को बहुत मिस कर रहा था।’


पुलिस (Police) ने कहा कि डेविड को 28 मार्च को विक्टोरिया के दक्षिणी राज्य पर्थ से पहुंचने के बाद 14 दिनों के लिए अलग करना आवश्यक था। हालांकि यदि वह अपने होटल के कमरे (Room) में रहते तो उसे सोमवार को मुक्त कर दिया जाता। लेकिन अब वो 1 महीने तक जेल (Jail) की सजा काटेंगे। साथ ही उनको दो हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर (Australian Dollar) का जुर्माना देना होगा।


ऑस्ट्रेलिया में अबतक कोरोना वायरस (Coronavirus) के 6,447 मामले (Cases) आए हैं। जबकि 63 लोगों की मौत (Death) हुई है और 3,686 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, दुनियाभार के कोरोना (Coronavirus) के मामलों की बात करें तो 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हो चुके हैं जबकि, सवा लाख से ज्यादा लोगों की मौत (Death) हुई है। जिसमें से करीब 5 लाख लोग ठीक हुए हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)