Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol-Deisel Prices) की कीमतों में कटौती की है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में नरमी के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के भाव में 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 81.72 रुपये है, वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 72.78 रुपये है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है और रुपये में मज़बूती लौटी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं. अगर क्रूड में 20 फीसदी की कमी आती है तो पेट्रोल और डीजल में 5 फीसदी कमी की जा सकती है। इस हिसाब से पेट्रोल और डीजल 2.5 से 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।
देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.72 | 72.78 |
मुंबई | 88.38 | 79.29 |
चेन्नई | 84.77 | 78.12 |
कोलकाता | 83.23 | 76.28 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।