लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट, जानें महानगरों में आज 1 फरवरी के रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
कच्चे तेल में तेजी से फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

आज 1 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम से लोगों को राहत मिली है। आज तेल के दामों में 14 से 16 पैसे  की कमी आई है। इस महीने में यह पहला मौका है जब पेट्रोल-डिजल की कीमतों में गिरावट हुआ है। उधर, डीजल की कीमतों में भी गिरावट हुई है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14 से 16 पैसे की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.71 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.49 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 76.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.81 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 73.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.41 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल इस साल के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर चल रहा है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)