फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें महानगरों में आज 14 फरवरी के रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
3 दिन बाद पेट्रोल के दाम में लगे ब्रेक, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल में रही तेजी के कारण दो दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से वृद्धि हुई है। सोमवार को अंतिम बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे जिसके बाद मंगलवार और बुधवार को पेट्रोल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। लेकिन आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत


पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। जबकि डीजल की कीमतों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई और चेन्नई में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 72.50 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 73.06 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। डीजल की कीमतें दिल्ली 65.67, कोलकाता में 67.45, मुंबई में 68.76 और चेन्नई में 69.37 रुपए प्रति लीटर पर चल  रही हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)