Petrol-Diesel Price: आज डीजल के दाम घटे, पेट्रोल की कीमत में अभी भी कोई बदलाव नहीं

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल के दामों में बदलाव किया है। नतीजतन डीजल दाम 16 पैसे तक घटे हैं। जबकि पेट्रोल की कीमत में कोई किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमतों में पिछले चार दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर टिका रहा जबकि डीजल का दाम 70.94 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।


शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 70.94 81.06
कोलकाता 74.46 82.59
मुंबई 77.36 87.74
चेन्नई 76.40 84.14

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।

SMS के जरिए भी जान सकते हैं  पेट्रोल-डीजल का भाव-

पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)