Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार दो दिन से डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके 2 दिन पहले डीजल के दाम में 15 पैसे की बढोतरी की गई थी। वहीं पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से स्थिर चल रहे हैं।
पिछले हफ्ते में तेल कंपनियों ने लगातार 4 दिन तक पेट्रोल डीजल की कीमतों को छुआ तक नहीं। इसके बाद शनिवार और रविवार को डीजल के दाम में 15-15 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। इस तरह जुलाई महीने में अब तक डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं। नतीजतन 10 दिनों में डीजल 1.60 रुपये महंगा हो गया है।
दिल्ली में आज 28 जुलाई को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कोई तब्दीलनी नहीं की गई। जहां पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी कल के भाव 81.94 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल पेट्रोल का दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 77.04 रुपये प्रति लीटर है। यहां भी आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लकिन कल डीजल के दाम 13 पैसे बढ़ गए थे। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में कल डीजल 13 पैसे महंगा हो गया था।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का भाव-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.94 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.10 | 77.04 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।