Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं की है। डीजल के दाम में लगातार 4 दिन तक कटौती हुई। वहीं पेट्रोल के दाम पिछले 8 दिन से स्थिर चल रहे हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी।
दिल्ली में आज लगातार आठवें दिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल कल के भाव 70.63 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं की गई। पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.04 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.15 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल के दाम 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.10 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल का भाव जस का तस रखा गया। यहां पेट्रोल83.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.81 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.63 |
मुंबई | 87.74 | 77.04 |
चेन्नै | 84.14 | 76.10 |
कोलकाता | 82.59 | 74.15 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।