आज लगातार सातवें दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel price today) में कोई इजाफा नहीं किया। इससे पहले, बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में लगभग नरमी रही थी।
आज से 7 दिन पहले, यानी बीते सोमवार को जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ था। दिल्ली में आज पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल दिल्ली में जरूर महंगा है और ये 80.53 रुपये की दर से बिक रहा है। बई में पेट्रोल 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसकी कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर है।
इस तरह मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं है।वहीं, डीजल की बात करें तो यहां भी यही हाल है। मुंबई में डीजल आज 78.83 रुपये/लीटर है। कोलकाता में भी डीजल के दाम स्थिर हैं। यहां डीजल 75.64 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 77.72 रुपये/लीटर है।
कांग्रेस (Congress) ने बीते सोमवार को ही तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद से तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई। माना जा रहा है कि देशभर में तेल के बढ़ते दाम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से कंपनियां सहम गई और इसलिए पिछले कुछ दिनों से आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए।
देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चेन्नै | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.10 | 75.64 |
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।