Petrol Diesel Price: कच्चा तेल 70 डॉलर के करीब, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Price 16 March 2021 Update: फरवरी में 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) बढ़े थे, लेकिन आधा मार्च गुजर चुका है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में एक बार भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) 27 फरवरी को बढ़े थे। इस बात से आम लोगों को थोड़ी राहत तो जरूर है, लेकिन साथ ही एक बुरी खबर ये है कि पेट्रो प्रोडक्ट को GST के दायरे में लाने की उम्मीदें धुंधली होती जा रही हैं।

आखिरी बार 27 फरवरी को बढ़े थे दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में आखिरी बार बदलाव 27 फरवरी 2021 को हुआ था, जब दिल्ली में पेट्रोल के दाम(Petrol  Price) 24 पैसे बढ़े थे और डीजल 15 पैसे महंगा हुआ था। लगातार 17 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price)  स्थिर हैं, बावजूद इसके कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर हैं।


दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये को पार कर चुका है। ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो मुंबई में पेट्रोल का रेट कुछ दिनों में 100 रुपये पहुंच जाएगा, अभी यहां पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में सबसे महंगा डीजल पिछले साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिका था, तब भाव 81.94 रुपये प्रति लीटर थे और पेट्रोल का रेट 80.43 रुपये प्रति लीटर था। यानी उस वक्त पेट्रोल से महंगा डीजल बिका था।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 91.17 81.47
मुंबई 97.57 88.60
चेन्नै 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
भोपाल 99.21 89.76
रांची 88.54 86.12
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चंडीगढ़ 87.73 81.17
लखनऊ 89.31 81.85

(स्रोत- IOC SMS)


खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है।

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)