Petrol Diesel Price: सरकारी कंपनियों ने जारी कर दिए पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल के दाम

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today, know the price of your city

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों (Petrol-Diesel Price) ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, RBI गवर्नर शक्तिकांता दास (Governor Shaktikanta Das)  से लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Petroleum Minister Dharmendra Pradhan) तक, सभी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जता चुके हैं।

वित्त मंत्री (Finance Minister) ये सुझाव भी दे चुकी हैं कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को GST के दायरे में लाना चाहिए और इसे लेकर GST काउंसिल में चर्चा होनी चाहिए। ऐसे में अगर पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाया जाता है तो कीमतों में करीब 25 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।


घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price)  में आज लगातार 14वें दिन भी फेरबदल नहीं (No change) हुआ। शनिवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 91.21 81.51
मुंबई 97.57 88.60
चेन्नई 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
भोपाल 99.21 89.76
रांची 88.54 86.12
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चंडीगढ़ 87.73 81.17
लखनऊ 89.31 81.85

(स्रोत- IOC SMS)


 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)