Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी,जानिए आज कितनी बढ़ी कीमतें

  • Follow Newsd Hindi On  
पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों पर नहीं लग रहा ब्रेक, लगातार पांचवे दिन बढ़े दाम

Petrol Diesel Price: तेल बाजार (Oil market)  में तीन दिनों की शांति के बाद आज फिर तेल ने आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार के बाद आज शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol and diesel prices)  में बढ़ोतरी हो गई। आज दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol in Delhi market)  24 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

इसके साथ ही दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 91.19 रुपये पर चले गए। वहीं शनिवार को डीजल भी 17 पैसे महंगा हो गया। इसके साथ ही दिल्ली में 1 लीटर डीजल की कीमत बढ़कर 81.47 रुपये पर पहुंच गईं।


मुंबई में तो पेट्रोल 97.57 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल (XP Petrol) 102.12 रुपये पर बिक रहा है। भोपाल में डीजल 89.76 रुपये के भाव से बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल 99.21 रुपये और डीजल 89.76 रुपये पर पहुंच गया। रांची में पेट्रोल 88.54 और डीजल 86.12 रुपये पर है। लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये पर है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 91.19 81.47
मुंबई 97.57 88.60
 चेन्नई 93.17 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
भोपाल 99.21 89.76
रांची 88.54 86.12
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चंडीगढ़ 87.73 81.17
लखनऊ 89.31 81.85

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)