Petrol Diesel Price: जानिए आज कितने रुपये लीटर बिक रहा आपके शहर में पेट्रोल डीजल

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) स्थिर हैं। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इसी के साथ दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।


दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 86.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। यह सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All Time High) है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 86.95 77.13
मुंबई 93.44 83.99
चेन्नई 89.39 82.33
कोलकाता 88.01 80.71
नोएडा 86.14 77.54
रांची 85.30 81.59
बेंगलुरु 89.85 81.76
पटना 89.40 82.31
चंडीगढ़ 83.68 76.85
लखनऊ 86.08 77.49

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)