Petrol Diesel Price: जारी हो गया पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव, यहां जानिए अपने शहर का रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today, know the price of your city

 Petrol Diesel Price: घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के नये रेट जारी कर दी हैं। लगातार दो दिन तक पेट्रोल—डीजल (Petrol Diesel Price) सस्ता होने के बाद आज फिर कीमतें स्थिर हैं। इसके पहले बुधवार और गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। इन दो दिनों में पेट्रोल—डीजल 39 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में बीते 10-15 दिनों के दौरान कच्चे तेल के भाव में 10 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। लेकिन, अब एक बार फिर इसमें तेजी देखने को मिल रही है।

इजिप्‍ट के रास्‍ते भूमध्‍य सागर (Mediterranean Sea)  और लाल सागर (the Red Sea) को जोड़ने वाली स्‍वेज नहर में एक विशाल कंटेनर (Huge container)  शिप ‘एवर गिवेन’ के फंस जाने से भीषण ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस वजह से एक बार फिर क्रूड ऑयल में तेजी देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि इस वजह से पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।


प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.78 81.10
मुंबई 97.19 88.20
चेन्नैई 92.77 86.10
कोलकाता 90.98 83.98
भोपाल 98.81 89.37
रांची 88.24 85.74
बेंगलुरु 93.82 85.74
पटना 93.11 86.35
चंडीगढ़ 87.36 80.80
लखनऊ 89.01 81.50

(स्रोत- IOC SMS)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)