Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी,  जानिए आज का ताजा भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price Today24th April 2021: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिया है। आज यानी 24 अप्रैल को दोनों के दाम लगातार 9वें दिन भी स्थिर रहे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 9 दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के रेट में 16 पैसे तक कम किए थे। इसके बावजूद राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार बिक रहा है। दिल्ली में आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.40 रुपये, जबकि डीजल का दाम 80.73 रुपये है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.83 रुपये व डीजल की कीमत 88.81 रुपये प्रति लीटर हो रहा। 

जानिए कितनी हैं कीमतें

शहर पेट्रोल रुपये प्रति लीटर डीजल रुपये प्रति लीटर
श्रीगंगानगर 100.89 92.99
इंदौर 98.5 89.08
जयपुर 96.77 89.2
मुंबई 96.83 87.81
पुणे 96.47 86.13
पटना 92.74 85.97
चेन्नई 92.43 85.75
दिल्ली 90.4 80.73
नोएडा 88.79 81.19
लखनऊ 88.72 81.13
फरीदाबाद 88.63 81.55
गाज़ियाबाद 88.64 81.02
आगरा 88.48 80.82
गुरुग्राम 88.37 81.31
अहमदाबाद 87.57 86.96

(स्रोत – आईओसी)


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)