Petrol Diesel Price Today: देश की जनता काफी दिनों से महंगाई की मार झेल रही है। कोरोना काल के इस बुरे दौर में जनता को आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने थोड़ी सी राहत दी है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं की गई।दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार के समान ही हैं।
आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 80.78 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.89, 79.05 और 77.91 रुपये है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का भाव-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.78 |
मुंबई | 87.19 | 79.05 |
चेन्नै | 83.63 | 77.91 |
कोलकाता | 82.10 | 75.89 |
आपको बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठा-पठक जारी था। इसलिए एक सप्ताह तक घरेलू बाजार में किसी तरह का कोई असर नहीं दिखा। आज भी इसका असर सिर्फ डीजल की कीमतों में दिखा है। पेट्रोल को फिलहाल कीमत बढ़ोतरी से राहत मिली हुई है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।