Petrol-Diesel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल सुबह कारोबार शुरू होने के समय तो नरमी का रूख था लेकिन कारोबार की समाप्ति के समय यह एक डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ। इसके बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की।
हालांकि बीते मंगलवार को ही डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया ग्या था। उससे पहले भी लगातार लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल आज 79.05 रुपये/लीटर है। कोलकाता में डीजल 75.89 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 77.91 रुपये/लीटर बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
हर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.78 |
मुंबई | 87.19 | 79.05 |
चेन्नै | 83.63 | 77.91 |
कोलकाता | 82.10 | 75.89 |
प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास उतार-चढ़ाव अभी हो नहीं रहा है। तभी तो पिछले महीने लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद बीते एक सप्ताह तक लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठा-पठक जारी था। इसलिए एक सप्ताह तक घरेलू बाजार में किसी तरह का कोई असर नहीं दिखा। आज भी इसका असर सिर्फ डीजल की कीमतों में दिखा है। पेट्रोल को फिलहाल कीमत बढ़ोतरी से राहत मिली हुई है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।