Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किया आज के पेट्रोल-डीज़ल का भाव, जानिए कितनी हैं कीमतें

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में किसी भी बदलाव का असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ता है। इसीलिए पेट्रोल-डीज़ल कितना (Petrol Diesel Price)  महंगा या सस्ता हुआ, इस पर हर किसी की नजर होती है। शनिवार के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल का भाव (Petrol Diesel Price)  जारी कर दिया है। बीते गुरुवार को ही पेट्रोल और डीज़ल (Petrol Diesel Price) 16 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। तेल की कीमतों में यह कटौती सीधे 15 दिनों के बाद हुई थी। शुक्रवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीज़ल का भाव (Petrol Diesel Price)  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर तय होता है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 15 दिन के कच्चे तेल के औसत भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति के आधार पर पेट्रोल और डीज़ल का भाव तय करती है। हर रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी की जाती हैं।


आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.40 80.73
मुंबई 96.82 87.81
चेन्नैई 92.43 85.73
कोलकाता 90.62 83.61
भोपाल 98.41 88.98
रांची 87.95 85.35
बेंगलुरु 93.43 85.60
पटना 92.74 85.97
चंडीगढ़ 86.94 80.43
लखनऊ 88.72 81.13

(स्रोत- IOC SMS)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)