Petrol-Diesel Price: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें अपने शहर में दाम

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today, know the price of your city

Petrol-Diesel Price: पिछले हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट (International market)  में कच्चे तेल के दाम  (Crude oil prices)में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई। इधर डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी शांति है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 दिन की बढ़ोतरी के बाद आज लगातार दूसरे दिन दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक में पेट्रोल 2.09 रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह डीजल 2.01 रुपये महंगा हो चुका है।

 


नए साल से अब तक 8 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। कुल मिलाकर नए साल के 25 दिनों में दोनों ईंधन के दाम 2 रुपये बढ़ गए हैं। इससे करीब सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने All Time High पर चले गए हैं। पिछले 10 महीनों में पेट्रोल करीब 15 रुपये और डीजल करीब 13 रुपये महंगा हो गया है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

हर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 85.70 75.88
मुंबई 92.28 82.66
चेन्नै 88.29 81.14
कोलकाता 87.11 79.48
नोएडा 85.21 76.33
रांची 84.34 80.29
बेंगलुरु 88.20 81.03
पटना 88.20 81.03
चंडीगढ़ 82.52 75.63
लखनऊ 85.13 76.25

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)